{"_id":"69bfe3124ca25146630f4f44","slug":"the-committee-arranged-the-marriage-of-three-girls-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151284-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: समिति ने तीन कन्याओं का कराया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: समिति ने तीन कन्याओं का कराया विवाह
विज्ञापन
सामूहिक विवाह के दौरान नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते समाज सेवा समिति के सदस्य। स्रोत : समिति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। समाजसेवा समिति की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन जोड़ों का विवाह कराया गया। शहर के समाजसेवी व अन्य ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ गरीब कन्याओं के कल्याण के लिए समाज को आगे आने का संदेश दिया।
समिति के प्रधान प्रवीण वर्मा ने बताया कि समिति वर्ष 1982 से सामाजिक कार्य कर रही है। हर साल गरीब कन्याओं के विवाह का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि समिति का मूलमंत्र नर सेवा नारायण सेवा है। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं।
कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने पहल की सराहना करने हुए कहा कि समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिनके पास समय और संसाधन हैं वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं।
समाजसेवी अरुण बंसल ने कहा कि भारतीय समाज आपसी सहयोग और सौहार्द पर आधारित है। उन्होंने समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रवीण वर्मा ने भविष्य में भी समाज सेवा के कार्य जारी रखने की बात कही।
Trending Videos