{"_id":"69caba975035579f990cf3be","slug":"staging-of-the-childhood-forms-of-shri-krishna-and-mirabai-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151686-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: श्रीकृष्ण और मीराबाई के बाल स्वरूप का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: श्रीकृष्ण और मीराबाई के बाल स्वरूप का मंचन
विज्ञापन
श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में महारास का मंचन करते कलाकार। स्रोत : मंदिर समिति
विज्ञापन
सोनीपत। श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर, बड़ा हलवाई हट्टा में मंदिर के वार्षिकोत्सव एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्री कृष्णलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। साथ ही मीरा बाई के बाल रूप का मंचन किया गया।
वृंदावन से आए कलाकारों ने जब मीरा बाई के गिरधर गोपाल से लगाव, उन पर ससुराल वालों के अत्याचार और अंत में उनके ठाकुरजी की प्रतिमा में समा जाने के प्रसंगों का मंचन किया तो उसे देखकर दर्शक भगवान श्रीकृष्ण का जयघोषण करने लगे। महारास का मंच सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में किया जा रहा है।
कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के गोपियों संग महारास का मंचन किया। इस दौरान श्री राम ज्योतिष्पीठ, धर्मशाला नियामत राय केदारनाथ सोसाइटी एवं श्री लक्ष्मी नारायण बालाजी मंदिर, महावीर कॉलोनी के पदाधिकारियों ने श्री राधा-कृष्ण की आरती में भाग लिया।
इस अवसर पर मंदिर सेवा समिति के प्रधान अमित कुच्छल, महासचिव राज कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष महेंद्र मंगला, कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र मंगला, विजय गौतम, महेंद्र वर्मा, बीएम कुच्छल, आशीष गौतम, वीरेंद्र कटारिया, प्रवीण गोयल, नितिन कुच्छल, मनोज गर्ग, प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे।
Trending Videos