{"_id":"69c031b6f5c73885d905d5e0","slug":"the-doctors-hand-was-broken-in-a-scuffle-during-a-police-station-interview-sonipat-news-c-197-1-snp1001-151313-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: थाने में बातचीत के दौरान मारपीट में टूटा था डॉक्टर का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: थाने में बातचीत के दौरान मारपीट में टूटा था डॉक्टर का हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना परिसर में दहेज प्रताड़ना के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में बुलाई गई समझौता वार्ता के दौरान हुए झगड़े में डॉक्टर पति के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। डॉक्टर की शिकायत पर पांच माह बाद अब महिला पक्ष के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दिल्ली के मुखमेलपुर निवासी डॉ. विवेक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी शादी 15 फरवरी 2025 को सोनीपत के देवनगर निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाकर थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी।
पुलिस ने 27 अक्तूबर, 2025 को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने में बुलाया था। डॉ. विवेक का आरोप है कि बातचीत के दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि ससुर, नाना, ताऊ, चाचा, सास तथा दो अन्य व्यक्तियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की थी जिससे उनके दाहिने हाथ में चोट आई थी।
बीचबचाव करने पर उनके माता-पिता के साथ भी धक्कामुक्की की गई थी। इस दौरान उनकी माता सपना के पैर में मोच आई जबकि पिता राजेंद्र को भी चोटें लगीं थीं। उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। अब उन्होंने 11 मार्च को थाना शहर में लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने 18 मार्च को दोनों पक्षों को थाना में बुलाया था लेकिन महिला पक्ष के नहीं आने पर अब पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और एक्स-रे के आधार पर चोटों की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos