{"_id":"69bc017fa4a9c529a8077dda","slug":"the-minister-avoided-the-question-of-making-gohana-a-district-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151136-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोहाना को जिला बनाने के सवाल पर बात टाल गए मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोहाना को जिला बनाने के सवाल पर बात टाल गए मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 19 Mar 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
एसआईआर को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची को सही रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केवल बीएलए-1 और बीएलए-2 ही नहीं बल्कि हर सक्रिय कार्यकर्ता इस काम में भागीदारी करे। इस दौरान गोहाना को जिला बनाने की बात करने पर वे टाल गए।
सेक्टर-7 में भाजपा जिला गोहाना की बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि जैसे चुनाव के दौरान बूथ संभाले जाते हैं वैसे ही एसआईआर प्रक्रिया में भी पूरी मुस्तैदी जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि एक मतदाता का नाम दो जगह न हो। मृत लोगों के नाम हटें और स्थान बदलने वालों के नाम सही जगह जुड़ें। 18 साल पूरा कर चुके युवाओं को सूची में शामिल किया जाए।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में करीब 24 साल बाद यह काम हो रहा है। अभी प्री एसआईआर के तहत 2002 और 2025 की सूची का मिलान चल रहा है। इसमें करीब 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि पहले जब जीतते थे तब कोई सवाल नहीं उठता था। अब जनता को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। साथ ही 29 मार्च को होने वाली मुख्यमंत्री की रैली की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस बीच गोहाना को जिला बनाने के मुद्दे पर मंत्री सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को पूरा होने में समय लगता है। सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है।
गोहाना के पश्चिमी बाईपास को लेकर भी उन्होंने किसानों का हवाला देते हुए इसे भविष्य पर छोड़ दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि महम रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज और बरोदा फाटक पर अंडरपास को बजट में शामिल किया गया है। ये काम समय के अनुसार पूरे होंगे।
Trending Videos