सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The Spectrum Society was formed through the initiative of female students.

Sonipat News: छात्राओं की पहल से स्पेक्ट्रम सोसाइटी का किया गठन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The Spectrum Society was formed through the initiative of female students.
गोहाना के भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में छात्राओं की पहल पर “स्पेक्ट्रम सोसा
विज्ञापन
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में छात्राओं की पहल पर स्पेक्ट्रम सोसाइटी के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रावास जीवन को अधिक रचनात्मक, ऊर्जावान और सहभागी बनाना है। इसके माध्यम से छात्राओं को एक ऐसा मंच मिलेगा जहां वे अपनी रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता विकसित कर सकेंगी।
Trending Videos

सोसाइटी की सूत्रधार मास्टर्स ऑफ फिजिक्स द्वितीय वर्ष की छात्रा निधि हैं जो इस पहल का नेतृत्व कर रही हैं। स्पेक्ट्रम सोसाइटी पूरी तरह छात्राओं द्वारा संचालित होगी। इसके तहत हॉस्टल जीवन को और बेहतर बनाने के लिए डांस, सिंगिंग, ग्रुप डिस्कशन, डिबेट, ओपन माइक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित कई बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुदेश ने सोसाइटी का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस तरह की छात्रा-प्रेरित पहल से प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने इसे छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। इस मौके पर डॉ. दीपाली और डॉ. ईशानी पथरिया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed