{"_id":"6a745fdb906e07749c0e5a43","slug":"tragic-accident-in-sonipat-student-dies-watchman-injured-after-primary-school-s-main-gate-pillar-collapses-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में दर्दनाक हादसा: प्राथमिक स्कूल के मुख्य द्वार का पिलर गिरने से छात्र की मौत, चौकीदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में दर्दनाक हादसा: प्राथमिक स्कूल के मुख्य द्वार का पिलर गिरने से छात्र की मौत, चौकीदार घायल
Thu, 06 Aug 2026 03:50 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 06 Aug 2026 03:50 PM IST
सार
खंड शिक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गन्नौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस और शिक्षा विभाग की टीमें हादसे के कारणों की गहनता से जाँच कर रही हैं।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गन्नौर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव गढ़ी बिलंदा के राजकीय प्राथमिक स्कूल में एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के मुख्य द्वार (मेन गेट) का पिलर ढह जाने से तीसरी कक्षा के छात्र यश की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि स्कूल का चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बेल हटाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना के समय शिक्षक के साथ मिलकर मुख्य द्वार के पिलर पर चढ़ी पौधे की बेल को हटाया जा रहा था। इसी दौरान पिलर अचानक भरभराकर गिर गया। पिलर के मलबे की चपेट में आने से छात्र यश और स्कूल का चौकीदार उदय गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इलाज के दौरान तोड़ा दम
घटना के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल छात्र यश को तत्काल खानपुर स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल चौकीदार उदय को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
प्रशासनिक और पुलिस जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गन्नौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस और शिक्षा विभाग की टीमें हादसे के कारणों की गहनता से जाँच कर रही हैं।