सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck driver, father of six, dies in accident on KMP

Sonipat News: केएमपी पर हादसे में छह बच्चों के पिता ट्रक चालक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jun 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
Truck driver, father of six, dies in accident on KMP
फोटो : सोनीपत के पिपली टोल प्लाजा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर मौजूद प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा (सोनीपत)। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल प्लाजा के पास वीरवार तड़के हुए हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा ट्राले के बीच सड़क पर खड़े होने के चलते हुआ। पीछे से आ रहा ट्रक का चालक उनके बीच में खड़े होने का अंदाजा नहीं लगा पाया। वह छह बच्चों के पिता थे। खरखौदा थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रॉला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नूंह जिले के गांव धाना के रहने वाले शादुन ट्रक चलाते थे। बुधवार को वह ट्रक में भिवाड़ी स्थित उत्तम स्ट्रीप प्राइवेट लिमिटेड से लोहे के पाइप लोड करके पंजाब के मोहाली जा रहे थे। वीरवार तड़के सवा चार बजे जब वह केएमपी पर पिपली टोला प्लाजा के पास पहुंचे तो केएमपी पर बिना इंडिकेटर जलाए खड़े ट्रॉले से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शादुन ने अपने ट्रक को ट्रॉले से बचाने का भी प्रयास किया लेकिन ट्रक सामने खड़े ट्राले की चपेट में आ गया और उनकी मौत हो गई। शादुन के भाई उमर मोहम्मद की शिकायत पर पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


छह बच्चाें के पिता थे शादुन
शादुन के तीन लड़के और तीन लड़कियां सपाना (14), फैजान (12), उजैर (10), अवेश (8), माहिरा (6), स्नाफिया (3) हैं। शादुन की मौत से छह बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। शादुन अपने आठ-बहन भाइयों में सबसे छोटे थे।
-

क्रेन की मदद से शादुन के शव को बाहर निकाला
हादसे में शादुन के ही ट्रक में जो पाइप लदे थे वह टक्कर के बाद गाड़ी की बॉडी को को तोड़कर केबिन में जा घुसे। शादुन को बुरी तरीके से घायल कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम व पुलिस ने क्रेन की मदद से शादुन के शव को बाहर निकाला।

फोटो : सोनीपत के पिपली टोल प्लाजा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर मौजूद प

फोटो : सोनीपत के पिपली टोल प्लाजा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर मौजूद प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed