सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested for cheating Rs 35.28 lakh in the name of insurance refund

Sonipat News: बीमा राशि रिफंड के नाम पर 35.28 लाख की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 May 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for cheating Rs 35.28 lakh in the name of insurance refund
सोनीपत की साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में ठगी करने के दोनों आरोपी । स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने बीमा रिफंड के नाम पर ठगी करने के मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए यूपी के जिला चंदौली के गांव गुरे से ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू और सोनहुल से नागेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने किसान से 35.28 लाख की ठगी की थी।
साइबर थाना प्रभारी बसंत ने बताया कि 30 जनवरी को सैनीपुरा निवासी किसान राजेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके पास बजाज एलायंस कंपनी की बीमा पॉलिसी थी। उसने कोरोना काल के बाद कोई उसमें लेनदेन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि 16 सितंबर, 2024 को उनके मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वालों ने खुद को बीमा कंपनी से जुड़ा बताते हुए पॉलिसी की जमा पूंजी निकलवाने का झांसा दिया।
उनका आरोप था कि राशि मेहता, अजय तिवारी और मोनिका रावत नाम से बातचीत करने वाले साइबर ठगों ने विश्वास में लेकर उनसे गूगल पे और फोन पे के माध्यम से विभिन्न खातों में किस्त और प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर 35.28 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे।
उन्हें बाद में पता चला कि सभी खाते फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुलवाए गए हैं। झांसे में लेकर साइबर ठगों ने उनसे 89 बार राशि जमा कराई थी। ठगों ने 10,750 रुपये से लेकर 75 हजार रुपये तक जमा कराए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी।
साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब यूपी के जिला चंदौली के गांव गुरे से ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू व सोनहुल से नागेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 71 हजार रुपये बैंक खातों में होल्ड करवाए हैं। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं।
अंजान कॉल, लिंक या संदेश पर न करें विश्वास : थाना प्रभारी
साइबर थाना प्रभारी बसंत ने लोगों से अपील की कि किसी भी अंजान कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करें। निवेश या बीमा से जुड़े प्रस्तावों की पूरी जांच-पड़ताल करें। केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें। अधिक मुनाफे के लालच में आने से बचें। बीमा पॉलिसी में गड़बड़ी होने पर कंपनी के कार्यालय में ही संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed