{"_id":"69cc1e5f7a556eb1e909d93a","slug":"two-accused-arrested-for-duping-rs-2739-lakh-in-the-name-of-forex-trading-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151717-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 27.39 लाख ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 27.39 लाख ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। साइबर थाना की पुलिस ने ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पैसे कमाने का लालच देकर 27,39,500 रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों दिल्ली के रोहिणी निवासी विक्की और उत्तम नगर विनासी लाला तेंदु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
साइबर थाना पुलिस को 15 अक्तूबर, 2025 को दी शिकायत में कुंडली निवासी मनीष ने बताया था कि 23 अगस्त, 2025 को उन्हें व्हाट्सएप मैसेज के जरिए वैनगार्ड ट्रेडिंग कंपनी का सदस्य बताते हुए एक व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश का लालच दिया।
उन्होंने फोन पर एक लिंक भी भेजा। उसे लगातार व्हाट्सएप चैट और कॉल के जरिए ट्रेडिंग वॉलेट में पैसा जमा करने और लाभांश देने का लालच दिया गया। व्यक्ति के कहने पर उन्होंने विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर करने के अलावा कुछ राशि नकद भी जमा कराई।
उन्होंने प्रत्येक ट्रांजेक्शन का स्क्रीन शॉट भी उनसे मांगा। उसने वॉलेट में 27,39,500 रुपये जमा कर दिए। बाद में आरोपियों ने उनके ट्रेडिंग डैशबोर्ड की लॉगिन आईडी ब्लॉक कर दी। अब प्रतिदिन उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर 50 लाख रुपये की इनवेस्टमेंट के लिए कह रहे हैं।
इस पर उनको शक हुआ। उन्होंने जब पैसे निकलवाने की कोशिश की तो कंपनी ने मना कर दिया। तब पता चला कि फर्जी वेबसाइट्स और फर्जी कागजातों के आधार पर खुलवाए गए खातों में धोखाधड़ी के तहत उनसे 27,39,500 रुपये डलवाकर ठगी की गई है।
थाना साइबर के प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक कृष्ण, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र, सहायक उप निरीक्षक संजय, सिपाही सुमित व मुख्य सिपाही विनोद ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1200 रुपये बरामद किए हैं। 2 लाख 55 हजार रुपये उनके बैंक खातों में फ्रीज करवाए हैं।
Trending Videos