{"_id":"69c96a026e88a2bc2f0e5ef5","slug":"two-passenger-trains-cancelled-malwa-express-will-run-only-till-udhampur-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151640-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं, मालवा एक्सप्रेस कल उधमपुर तक ही जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं, मालवा एक्सप्रेस कल उधमपुर तक ही जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली में यमुना नदी पर पुराने लोहे के पुल के समानांतर बनाए गए पुल पर चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से गाजियाबाद आने-जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रविवार को रद्द रहा। इसकी वजह से सोनीपत से दिल्ली, आनंद विहार व गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। उधर, मालवा एक्सप्रेस 31 मार्च को उधमपुर तक चलाई जाएगी।
पंजाब और जम्मू में रेलवे पुलों की मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य के चलते जम्मू मेल का परिचालन नवंबर 2025 से प्रभावित है। सफदरगंज से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक चलने वाली अप-डाउन रूट की जम्मू मेल एक्सप्रेस का परिचालन अंबाला कैंट तक किया जा रहा है।
जम्मू मेल का परिचालन 1 जून से सुचारु होने की संभावना है। इससे मालवा एक्सप्रेस व झेलम एक्सप्रेस के जरिए सोनीपत के यात्रियों को जम्मू कश्मीर जाना पड़ रहा है। दिल्ली रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि उत्तर रेल मंडल की ओर से कठुआ-माधोपुर, शहीद कैप्टन तुषार महाजन-चक रखवाल, पठानकोट-कंदरोरी स्टेशनों के बीच अप-डाउन रूट पर निर्माण करवाए जा रहे हैं।
31 मई को 8:45 घंटे जम्मूतवी-कटरा रेलवे लाइन पर होने वाले मरम्मत कार्य के लिए यातायात ब्लॉक लिया गया है। ऐसे में मालवा एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) तक चलाया जाएगा।
Trending Videos