सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   United Nations is always on the lookout for young people who can bring positive change: Jai Gopal

सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले युवाओं की तलाश में रहता है संयुक्त राष्ट्र संगठन : जय गोपाल

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Apr 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
United Nations is always on the lookout for young people who can bring positive change: Jai Gopal
फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में कार्यशाला के दौरान अति​थि जय गोपाल गुप्ता क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य वैश्विक संस्थानों के साथ कॅरिअर संभावनाओं विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि संयुक्त राष्ट्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी रहे जय गोपाल गुप्ता ने वैश्विक संस्थानों के साथ जुड़कर कॅरिअर निर्माण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि संयुक्त राष्ट्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक विकास एवं अन्य कई क्षेत्रों में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि खेल से जुड़े युवा वैश्विक स्तर पर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र संगठन ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं की तलाश में रहता है जो खेल एवं स्वास्थ्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सके। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न देशों की संस्कृति को समझने, एक से अधिक भाषाओं का ज्ञान अर्जित करने व वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
जय गोपाल गुप्ता ने यह भी बताया कि संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न विभागों में कार्य करने के कई अवसर हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एवं आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से इनसे जुड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र इंटर्नशिप के माध्यम से भी युवाओं को काम का अवसर प्रदान करता है।
कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि युवा अपने कॅरिअर की सीमाओं को केवल राज्य या देश तक सीमित न रखें बल्कि व्यापक सोच के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर समाजसेवा के अवसर तलाशें।
उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों में इंटर्नशिप एवं पूर्णकालिक सेवाओं के माध्यम से जुड़कर युवा अपने कौशल का बेहतर उपयोग कर सकते हैं।
इसमें डीन, शारीरिक शिक्षा एवं खेल प्रो. योगेश चंद्र, सीनियर कंसल्टेंट (स्पोर्ट्स) प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग, डीन, खेल विज्ञान डॉ. विवेक कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed