{"_id":"6a143f89b5f85e16190520e1","slug":"up-to-six-feet-of-silt-filled-in-an-eight-to-ten-feet-deep-pipeline-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154498-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आठ से दस फीट गहरी पाइप लाइन में छह फीट तक भरी गाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आठ से दस फीट गहरी पाइप लाइन में छह फीट तक भरी गाद
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 25 May 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में सेक्टर-14 में पाइप लाइन की सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे नवनिर्वाचित मेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। सेक्टर 14-15 में बारिश के पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइप लाइन से गाद निकालने का काम सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए ठेकेदार को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया गया है। सफाई के साथ क्षतिग्रस्त हुई लाइन को भी बदला जाएगा।
रविवार रात 11 बजे नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया। कनिष्ठ अभियंता अंकुश मलिक व ठेकेदार के सुपरवाइजर संजय वलेचा से कार्य की जानकारी ली। साथ ही देखा कि 8-10 फीट गहरी लाइन में 6 फीट तक गाद भरी हुई है।
इससे यह पता चला कि जब से लाइन डाली गई है तब से इसकी सफाई भी नहीं हुई है। यह लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। राजीव जैन ने बताया कि नगर निगम ने सेक्टर-15 की ग्रीन बेल्ट में हाउसिंग बोर्ड से लेकर ड्रेन नंबर 6 तक लगभग सवा तीन करोड़ रुपये से नई रेन वाटर लाइन डालने का टेंडर दिया था लेकिन ड्रेन नंबर 6 तक लेवल मैच न होने के कारण काम रोक दिया था। पुरानी लाइन को ही चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके पहले कार्यकाल में अधिकारियों से चर्चा करने के दौरान यह सुझाव आया कि पुरानी लाइन से ही साफ-सफाई करवाकर खोलने का प्रयास किया जाए। राजीव जैन ने बताया कि शायद जब से सेक्टर-14 बनाया गया है तब से आज तक इस लाइन को साफ नहीं करवाया गया।
उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल के पास लाइन धंसी हुई है। उसे ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाइन की सफाई होने पर इसके सुचारु चलने के बाद बारिश के पानी की निकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा।

Trending Videos