फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Upload ATRs for overdue CM Window complaints within three days.

Sonipat News: सीएम विंडो की ओवरड्यू शिकायतों पर तीन दिन में अपलोड करें एटीआर

Sat, 11 Jul 2026 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jul 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Upload ATRs for overdue CM Window complaints within three days.
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में वी​​डियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त नेहा सिंह व अन्य अ​धिकारी। स
सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समाधान प्राथमिकता से करें ताकि शिकायतकर्ता को समस्या से निजात मिल सके। शिकायतों के निवारण को लेकर अगर किसी अधिकारी ने लापरवाही की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम विंडो की शिकायतों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी) के आयुक्त एवं सचिव, फूलचंद मीणा ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जरूरी निर्देश दिए। उसके बाद उपायुक्त नेहा सिंह ने जिन-जिन विभागों की शिकायतें लंबित है उन सभी शिकायतों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीडीपीओ, तहसीलदार, बीडीपीओ, एलडीएम, यूएलबी व अन्य विभागों को उनकी लंबित शिकायतों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह तीन दिन के अंदर ओवरड्यू शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर पश्चात पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वह 14 जुलाई तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आपसी समन्वय के साथ कार्य करें जिससे शिकायतों का निवारण जल्द किया जा सके।

इस अवसर पर सीटीएम सिमरन, चीनी मिल की प्रबंध निदेशक डाॅ. अनमोल, एसीपी राजदीप मोर, डीडीपीओ मनीष मलिक, सिविल सर्जन डाॅ. अनुराधा जैन, डीएसओ मनोज कुमार, डीटीपी नीलम शर्मा व तहसीलदार कीर्ति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed