फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to abolish the contract system; contractual workers' protest continues.

Sonipat News: ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग, संविदा कर्मियों का धरना जारी

Sat, 11 Jul 2026 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jul 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
Demand to abolish the contract system; contractual workers' protest continues.
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मी। स्रोत: मंच
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना शुक्रवार को 24वें दिन भी जारी रहा। मंच को मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ सहयोग वाली सेना यूनियन का समर्थन मिला।
विज्ञापन

प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि पुरानी शर्त पर टेंडर हो चुका है लेकिन अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मंच कई वर्ष से ठेका प्रथा का विरोध कर रहा है लेकिन सरकार और निगम प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी संविदा कर्मचारियों को निगम के रोल पर लेने, रोजगार की गारंटी देने, समान काम-समान वेतन लागू करने व कौशल रोजगार में समायोजित करने की मांग उठाई। मांगें पूरी नहीं होने पर हरियाणा स्तर पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर सहसचिव युधिष्ठिर सौदा, रितेश, कश्मीरी लाल, आकाश, जगबीर, अमित, भगत सिंह, मुकेश कर्मा, रविंद्र, सुभाष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed