{"_id":"6a511179445b2c8ef60c1d9c","slug":"three-wrestlers-from-the-kuldeep-malik-academy-won-medals-at-the-under-23-national-wrestling-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156752-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कुलदीप मलिक अकादमी की तीन पहलवानों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कुलदीप मलिक अकादमी की तीन पहलवानों ने जीते पदक
Sat, 11 Jul 2026 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 Jul 2026 05:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक अकादमी की पहलवान कोमल, भूमि व तन्नू अपने प्रशिक्षक अज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक अकादमी की महिला पहलवानों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक में आयोजित अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अकादमी में खुशी का माहौल है।
चैंपियनशिप के 50 किलोग्राम भार वर्ग में अकादमी की पहलवान कोमल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं 68 किलोग्राम वर्ग में भूमि और 59 किलोग्राम वर्ग में तन्नू ने कांस्य पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया। तीनों पहलवानों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार तकनीक, आत्मविश्वास और संघर्ष का परिचय दिया।
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व मुख्य कोच कुलदीप मलिक ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम इन उपलब्धियों के रूप में सामने आया है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों की सफलता पर अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, शमशेर भैंसवाल, पूर्व एईओ जगबीर मलिक तथा प्रशिक्षक अजय मलिक ने भी शुभकामनाएं दीं।