फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anganwadi worker accuses Sarpanch of interfering in her work.

Sonipat News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सरपंच पर लगाए कार्य में हस्तक्षेप करने के आरोप

Sat, 11 Jul 2026 04:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jul 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker accuses Sarpanch of interfering in her work.
गन्नौर। गांव अगवानपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ पिंकी देवी ने सरपंच मनजीत पर सरकारी कार्य में हस्तक्षेप और झूठी शिकायतें कर परेशान करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त, एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा कि सरपंच बिना किसी वैधानिक अधिकार के उनके कार्यों में दखल देते हैं और बार-बार शिकायतें कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र को लगभग दो किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया और पुराने केंद्र पर ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन

इससे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं व अन्य लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिंकी देवी ने बताया कि बीएलओ के रूप में सरकारी कार्य करने में भी बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने, सरकारी कार्य में हस्तक्षेप रोकने व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार है। आंगनबाड़ी केंद्र चौपाल में चल रहा था। चौपाल के नवीनीकरण का बजट आने के बाद केंद्र को यहां से अक्तूबर में खाली कराया था। वहीं, पिछले दिनों एसआईआर कार्य की जांच करने के लिए सुपरवाइजर गांव में आए थे उस दौरान बीएलओ का कार्यभार देख रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गैर हाजिर मिली थीं।
- मंजीत, सरपंच, गांव अगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed