{"_id":"6a510fabeea878a131025f5f","slug":"panic-ensues-following-a-massive-fire-at-a-factory-14-fire-tenders-bring-the-blaze-under-control-after-three-hours-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156745-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरी में भीषण आग से हड़कंप, 14 दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरी में भीषण आग से हड़कंप, 14 दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे बाद पाया काबू
Sat, 11 Jul 2026 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 Jul 2026 04:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग के दौरान उठता धुएं का गुबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित घरेलू उपकरण बनाने वाली जेडी इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार शाम को भीषण आग लगने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही मिनटों में आग ने फैक्टरी की ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया और टीन शेड से उठते काले धुएं का विशाल गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा।
मिक्सर, जूसर, गैस चूल्हे, चिमनी व अन्य उपकरण बनाने वाली फैक्टरी में 14 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:20 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। प्लांट में मिक्सर, जूसर-ग्राइंडर, गैस चूल्हे, किचन चिमनी और अन्य घरेलू उपकरणों का निर्माण होता है।
आग लगने के समय फैक्टरी में करीब 50 कर्मचारी कार्यरत थे, जिन्हें तत्काल बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही कुंडली, राई, खरखौदा, गन्नौर, एजुकेशन सिटी, सेक्टर-23 और दिल्ली के नरेला से 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे तक लगातार मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लेने से जनहानि टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्टरी में रखे प्लास्टिक, तार, पैकेजिंग सामग्री और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है हालांकि दमकल विभाग इसकी जांच कर रहा है।
आग से फैक्टरी की पहली मंजिल, टीन शेड तथा तैयार और कच्चे माल को भारी नुकसान पहुंचा है। आग के फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास की फैक्ट्रियों को भी एहतियातन खाली करा दिया गया था। औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारियों और उद्यमियों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
देर रात तक जारी रहा कूलिंग ऑपरेशन
देर रात तक दमकल विभाग की टीमें कूलिंग ऑपरेशन में जुटी रहीं ताकि दोबारा आग न भड़के। आग लगने पर केआईए एसोसिएशन ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर इसकी सूचना दे दी थी। पदाधिकारी सुभाष गुप्ता व धीरज चौधरी ने बताया कि आसपास की कंपनियों को खाली कराया गया था। सुभाष गुप्ता ने कहा कि आग किस वजह से लगी इसे लेकर मालिक हनी खुल्लर जांच कर रहे हैं।
आग से हुए नुकसान का नहीं हो सका आकलन
हालांकि फैक्टरी में हुए आर्थिक नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो सका है। प्रशासन का कहना है कि फैक्टरी मालिक के साथ संयुक्त निरीक्षण के बाद ही नुकसान की सही तस्वीर सामने आएगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। आग से करोड़ों के नुकसान का अंदेशा है।
आसमान में फैल गया था धुआं का गुबार
आग लगने के बाद आसमान में धुआं का गुबार फैल गया था। दूर तक आग लगने का पता लगने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी। कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल से आग की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को घटनास्थल से लोगों को हटाया।
टीन शेड बन रहे चुनौती
उप दमकल अधिकारी विनोद ढुल के अनुसार टीन शेड वाली फैक्ट्रियों में आग बुझाना अपेक्षाकृत कठिन होता है। अधिक मात्रा में ज्वलनशील सामग्री और सीमित निकासी व्यवस्था के कारण आग तेजी से फैलती है। विभाग समय-समय पर ऐसी इकाइयों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने और अतिरिक्त ज्वलनशील सामग्री का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के लिए नोटिस भी जारी करता है। 7 जुलाई को राई औद्योगिक क्षेत्र की तीन फैक्टरी में आग लग गई थी तब भी टीन शेड से दिक्कत हुई थी।
शाम 4:20 बजे सूचना मिलने के बाद विभिन्न फायर स्टेशनों से 14 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन पूरा किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
- विनोद ढुल, उप दमकल अधिकारी