फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accelerate the SIR-2026 campaign and honor BLOs who achieve 100% work completion.

Sonipat News: एसआईआर-2026 अभियान में लाएं तेजी, 100 फीसदी कार्य करने वाले बीएलओ को करें सम्मानित

Sat, 11 Jul 2026 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jul 2026 04:14 AM IST
विज्ञापन
Accelerate the SIR-2026 campaign and honor BLOs who achieve 100% work completion.
सोनीपत। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फार्म) के कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा को लेकर भारत निर्वाचन आयोग से प्रधान सचिव एसबी जोशी ने लघु सचिवालय में निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (ईआरओ) के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने शेष कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रधान सचिव एसबी जोशी ने कहा कि सभी बीएलओ घर-घर जाकर प्रत्येक पात्र मतदाता से एन्यूमरेशन फार्म प्राप्त करें उसका तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता किसी भी परिस्थिति में न छूटे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। जिन बीएलओ ने अपने-अपने बूथों पर 100 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है, उन्हें सम्मानित किया जाए ताकि अन्य बीएलओ भी प्रेरित होकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का फील्ड निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाताओं से एन्यूमरेशन फार्म प्राप्त कर रहे हैं। जहां भी किसी प्रकार की कमी दिखाई दे वहां तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।

प्रधान सचिव ने कहा कि अभियान की समय-सीमा पूरी होने में अब केवल चार दिन शेष हैं। ऐसे में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मिशन मोड में कार्य करते हुए शेष कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें। उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करें।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसडीएम सुभाष चंद्र, अंकित कुमार, प्रवेश कादियान, अमित कुमार, नगराधीश सिमरन, डीडीपीओ मनीष मलिक, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार, सहायक वेदपाल चौहान, कानूनगो कृष्ण हुड्डा, पवन कुमार व पूजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed