{"_id":"6a4eb88180ff54e5dd0a45dc","slug":"upon-arriving-from-bihar-the-son-lodged-an-fir-against-the-driver-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156627-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बेटे ने बिहार से पहुंचकर चालक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बेटे ने बिहार से पहुंचकर चालक के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन
फोटो : बाबर अली का फाइल फोटो
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर 6 जुलाई को तड़के हुए सड़क हादसे में कंटेनर चालक बाबर अली की मौत हो गई। उनके बेटे मोहम्मद साद ने बिहार से खरखौदा पहुंचकर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 8 जुलाई को शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसे अंतिम संस्कार के लिए बिहार ले जाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मोहम्मद साद ने खरखौदा थाना में बताया कि उनके 47 वर्षीय पिता बाबर अली एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कंटेनर चालक थे। वह 4 जुलाई को गुरुग्राम से सामान लोड कर दिल्ली के गांव हमीदपुर के लिए निकले थे। 6 जुलाई को तड़के केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा से पहले उनका कंटेनर सड़क पर बिना चेतावनी संकेत के खड़े एक ट्राले से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर के केबिन में आग लग गई।
बाबर अली केबिन में फंस गए और आग की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर भाग गया। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।