सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheat crop burnt due to short circuit, protest for compensation

Sonipat News: शाॅर्ट-सर्किट से जली गेहूं की फसल, मुआवजे के लिए धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop burnt due to short circuit, protest for compensation
एसडीओ अभिषेक कौशिक को एक्सईएन के नाम ज्ञापन सौंपते भाकियू टिकैत के कार्यकारी जिलाध्यक्ष वीरेंद्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गन्नौर। गांव गुमड़ में गत दिनों शाॅर्ट-सर्किट के कारण किसानों की पांच एकड़ से ज्यादा गेहूं की फसल जल गई थी। किसानों ने इसके लिए बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराया था। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को धरना दिया।
भाकियू (टिकैत) के कार्यकारी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पहल के नेतृत्व में गढ़ी झंझारा रोड स्थित बिजली कार्यालय के बाहर किसान दो घंटे तक कि बैठे रहे। इसके बाद गन्नौर बिजली निगम के एसडीओ अभिषेक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने एक्सईएन, सोनीपत के नाम अपनी मांगों को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। एसडीओ अभिषेक ने भरोसा दिलाया कि सोमवार तक पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि जांच में यह साबित होता है कि गेहूं की फसल शाॅर्ट-सर्किट से लगी है तो विभाग नुकसान की भरपाई करेगा।
वहीं, कार्यकारी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विभाग जल्द ही जांच पूरी कर किसानों को मुआवजा देगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग मामले को टालने की कोशिश करेगा तो यूनियन सख्त कदम उठाएगी। जरूरत पड़ने पर बिजली अधिकारियों का घेराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed