सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work on laying sewerage and drinking water lines begins in Devilal Colony, people will get relief

Sonipat News: देवीलाल कॉलोनी में सीवरेज और पेयजल लाइन डालने का काम शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jun 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Work on laying sewerage and drinking water lines begins in Devilal Colony, people will get relief
फोटो : सोनीपत की देवीलाल कॉलोनी में विकास कार्य का ​शिलान्यास करते विधायक निखिल मदान और मेयर र
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने सोमवार को वार्ड 21 की देवीलाल कॉलोनी में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। यहां 1.60 करोड़ रुपये से पेयजल व सीवर लाइन डाली जाएगी। उन्होंने कबीरपुर से शांति विहार तक 43 लाख रुपये से पेयजल लाइन डालने का काम शुरू कराया।

विधायक निखिल मदान ने बताया कि लगभग 1.60 करोड़ रुपये से वार्ड नं 21 की देवीलाल कॉलोनी में सीवर व पेयजल पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू करवाया गया है। कॉलोनी वासियों की लंबे समय से मांग थी कि उनकी काॅलोनी की सभी गलियों में नई सीवरेज लाइन डाली जाए ताकि पानी निकासी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी का संज्ञान लेते हुए कॉलोनी में सीवरेज लाइन डालने की टेंडर प्रक्रिया शुरू करवाई गई थी। आज उसी कड़ी में कार्य को शुरू करवा दिया गया है। सीवरेज लाइन डालने का कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र वासियों को दूषित जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

मेयर राजीव जैन ने बताया कि आज देवीलाल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है। इससे क्षेत्र वासियों को ककरोई नहर से आने वाला स्वच्छ पेयजल समुचित मात्रा में उपलब्ध होगा। सीवरेज लाइन का कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को दूषित जल भराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।
मेयर ने मौके पर ही संबंधित एजेंसियों को दोनों कार्य तय समय सीमा में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
इसके बाद विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन वार्ड नंबर 11 में पहुंचे जहां उन्होंने कबीरपुर से शांति विहार तक पेयजल लाइन डालने के कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इस कार्य को नगर निगम द्वारा 43 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। पंचम नगर की दो गलियों को 16 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा।
इस दौरान निगम पार्षद संगीता सैनी, निगम पार्षद दीपमाला, जिला पार्षद संजय बड़वासनी, देवेंद्र सैनी, धर्म सिंह, सुरेश सैनी, अजय मलिक, ओम राम सैनी, सुमन लाकड़ा, अरुण लाकड़ा, राकेश जोगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed