{"_id":"6a26ccec60c228679207cfff","slug":"114-devotees-from-sonipat-53-from-rohtak-leave-in-special-train-for-somnath-darshan-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155159-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोमनाथ दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन में सोनीपत के 114, रोहतक के 53 श्रद्धालु रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोमनाथ दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन में सोनीपत के 114, रोहतक के 53 श्रद्धालु रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jun 2026 04:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर भगवान सोमनाथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर गई विशेष ट्रेन को ह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत भगवान सोमनाथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाली विशेष ट्रेन को सोनीपत रेलवे स्टेशन से सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन में यहां से सोनीपत के 114 व रोहतक के 53 श्रद्धालु सवार हुए।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए श्रद्धा, आस्था और गौरव का अवसर है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने का जो संकल्प प्रदेश सरकार ने लिया है वह सेवा, सम्मान और संवेदनशील शासन का उत्कृष्ट उदाहरण है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से इस विशेष ट्रेन को रवाना किया है। इस यात्रा में प्रदेशभर के 1100 श्रद्धालु भगवान सोमनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
बुजुर्गों के सम्मान का प्रतीक है मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि बुजुर्गों ने अपना पूरा जीवन परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में समर्पित किया है। ऐसे में जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाना सरकार की ओर से उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खान-पान, आवास, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पूर्ण व्यवस्था की गई है। हरियाणा सरकार, भारतीय रेलवे और गुजरात सरकार के समन्वय से यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार रहे।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच और सम्मान का प्रतीक है। बुजुर्गों को जीवन के इस पड़ाव पर देश के पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाना वास्तव में एक पुण्य कार्य है।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, तरुण देवीदास, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, जिला पार्षद कविता शर्मा, सुरेश जोगी, लक्ष्मी नारायण उपस्थित रहे।
सदाशिव सर्व वरदाता...’ भजन से रेलवे स्टेशन पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में रवाना हुए श्रद्धालु
रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला जब कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने सोमनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करने वाला भजन ‘सदाशिव सर्व वरदाता, दिगम्बर हो तो ऐसा हो...’ गाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंत्री के भजन गाते ही स्टेशन परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया।

Trending Videos