फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestler and Junior Asian Championship silver medalist felicitated.

Sonipat News: जूनियर एशिया चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता पहलवान का किया सम्मान

Sat, 11 Jul 2026 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jul 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Wrestler and Junior Asian Championship silver medalist felicitated.
फोटो : सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव में पहलवान रौनक दहिया को सम्मानित करती विधायक कृष्णा गहलावत
सोनीपत। थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशिया चैंपियनशिप में गांव बिंदरौली के पहलवान रौनक दहिया ने शानदार प्रदर्शन कर धाक जमाई। 27 जून से 5 जुलाई तक आयोजित की गई प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने रजत पदक जीता। सोनीपत में पहुंचने पर विधायक कृष्णा गहलावत व भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने स्वागत किया।
विज्ञापन

गांव बिंदरौली के पहलवान रौनक दहिया ने 125 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेते हुए रजत पदक जीता। देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले भारत कुमार एवं भारत केसरी रौनक पहलवान का विधायक कृष्णा गहलावत ने अपने आवास सिद्धार्थ एन्क्लेव में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
विज्ञापन

विधायक ने रौनक को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उपलब्धि पर बधाई दी। अंतरराष्ट्रीय कोच एवं कैटेगरी-1 रेफरी जयवीर सिंह भी मौजूद रहे। विधायक कृष्णा गहलावत ने खिलाड़ियों को तैयार करने में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि रौनक भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि रौनक दहिया जैसे होनहार पहलवान हमारी हरियाणा की माटी का गौरव हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय पटल पर रजत पदक जीतकर न केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा किया है। हमारी माटी के युवाओं के खून में खेल और कुश्ती समाई है।

सरकार और संगठन हमेशा अपने इन धाकड़ खिलाड़ियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। रौनक पहलवान ने कहा कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed