सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yoga is a means of connection and balance in life.

Sonipat News: कड़ी सुरक्षा में आठ परीक्षा केंद्रों में 2310 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Jun 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Yoga is a means of connection and balance in life.
फोटो : सोनीपत के मुर​थल अड्डा ​​स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल में बने परीक्षा केंद्र के बाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। डॉक्टर बनने का सपना संजोए हजारों अभ्यर्थी रविवार को नीट-यूजी परीक्षा दी। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों और प्रशासनिक सतर्कता के बीच परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 2569 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2310 ने परीक्षा दी जबकि 259 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी अच्छी-खासी मौजूदगी रही। परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सभी केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू कर रखी थी। केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भीड़ जुटाने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग तथा अन्य गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। सुरक्षा कारणों से आसपास संचालित फोटो स्टेट की दुकानों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। छात्राओं के आभूषण, हेयर एक्सेसरीज और अन्य धातुयुक्त वस्तुओं की भी बारीकी से जांच की गई। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निगरानी बनाए रखी। इसके चलते परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुई।
विज्ञापन



इंसेट
नाम में समानता से बनी भ्रम की स्थिति
इस दौरान मुरथल अड्डा और मुरथल गांव स्थित दो परीक्षा केंद्रों के नामों में समानता के कारण कुछ अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। कुछ विद्यार्थी गलत केंद्रों पर पहुंच गए लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें समय रहते सही केंद्रों तक पहुंचा दिया गया जिससे वह परीक्षा में शामिल होने से वंचित नहीं रहे।

वर्जन
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण हुई। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली, छाया और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी
इंसेट

नीट और योग दिवस की ड्यूटी से प्रभावित रहा बस संचालन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और नीट-यूजी परीक्षा के कारण रविवार को रोडवेज की 23 बसें नियमित संचालन से बाहर रहीं। इनमें 16 बसें योग दिवस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में लगाई गईं जबकि 7 बसों को नीट के लिए रिजर्व रखा गया था। बसों की कमी का असर कई स्थानीय मार्गों पर देखने को मिला। गोरड़ सहित अन्य रूटों पर यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार करना पड़ा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि रविवार होने के कारण कुछ स्थानीय रूट सामान्य दिनों की तुलना में पहले से ही सीमित संचालन में रहते हैं। डीआई विकास ने बताया कि विशेष परिस्थितियों के कारण बसों को ड्यूटी पर लगाया गया था। इसके बावजूद यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed