सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yoga Jagran Yatras were organized across the district, atmosphere was filled with yoga

Sonipat News: जिलेभर में निकाली योग जागरण यात्राएं, योगमय हुआ वातावरण

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jun 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
Yoga Jagran Yatras were organized across the district, atmosphere was filled with yoga
विज्ञापन
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के चलते जन-जन तक योग का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में सोमवार को सभी योगशालाओं व गांवों में योग जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। योग सहायकों, योग प्रशिक्षकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि योग जागरण यात्राओं का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को योग के महत्व से अवगत कराना व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली एक संपूर्ण जीवन पद्धति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित योग एवं प्राणायाम व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत तथा आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाते हैं। जिला समन्वयक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में योग गतिविधियों की नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

गोहाना, कथूरा व मुंडलाना क्षेत्र में योग जागरूकता गतिविधियों का संचालन निरंतर किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक नागरिक योग से जुड़ सकें और उसका लाभ प्राप्त कर सकें। योग विशेषज्ञ संगीता देवी ने बताया कि राई, मुरथल, खरखौदा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योग जागरण यात्राओं के माध्यम से लोगों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित कर रहे हैं।
नागरिकों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने व अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प लिया। विभाग की ओर से आगामी दिनों में भी जिलेभर में योग जागरूकता कार्यक्रम, योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed