सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sudden Weather Change in Haryana Heavy Storms and Rain Lash Ambala and Yamunanagar

हरियाणा में अचानक मौसम बदला: अंबाला और यमुनानगर में भारी आंधी के साथ बारिश, 4-5 मई को ओलावृष्टि की चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: Naveen Updated Sun, 03 May 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

यमुनानगर में सुबह 8:15 बजे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज आंधी के कारण चारों तरफ धूल का गुबार छा गया, जिससे दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। आसमान में काले बादलों के जमावड़े के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और लोगों को घरों व वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं।

Sudden Weather Change in Haryana Heavy Storms and Rain Lash Ambala and Yamunanagar
हरियाणा के मौसम बदला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा के उत्तरी जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार सुबह अंबाला और यमुनानगर में आए कुदरत के इस बदलाव ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज आंधी और धूल के गुबार के कारण सुबह के समय ही सड़कों पर अंधेरा छा गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Trending Videos


अंबाला में 40 किमी की रफ्तार से चली हवाएं
अंबाला में सुबह लगभग पौने आठ बजे अचानक मौसम बदल गया। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने शहर में अफरा-तफरी मचा दी। आंधी इतनी जोरदार थी कि कई घरों की छतों पर रखा सामान उड़ता हुआ दिखाई दिया। आंधी के कुछ ही देर बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यमुनानगर में धूल के गुबार से दिन में हुआ 'रात' का अहसास
यमुनानगर में सुबह 8:15 बजे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तेज आंधी के कारण चारों तरफ धूल का गुबार छा गया, जिससे दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। आसमान में काले बादलों के जमावड़े के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और लोगों को घरों व वाहनों की लाइटें जलानी पड़ीं। यहां भी तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया, जो खबर लिखे जाने तक जारी था।



तापमान में गिरावट और राहत
मौसम विभाग के अनुसार, इस बारिश से लोगों को पिछले कई दिनों से सता रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बड़ी राहत मिली है।

चार-पांच मई को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग ने 4 और 5 मई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इन दोनों दिन के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।

चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार, 2 मई से हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा पर भी पड़ेगा। इसके चलते राज्य में 4 मई को राज्य के अधिकतर स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अगले दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने वाला है। पांच मई को कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

अहम बात यह है कि 4 और 5 मई को राज्य के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है, इसके अलावा 3 और 6 से 8 मई के बीच भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 3 मई को कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं, 4 और 5 मई को यह रफ्तार बढ़कर 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी संभव हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार को हिसार सबसे गर्म जिला रहा। हिसार में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed