{"_id":"69edd7b0275db7e25901753b","slug":"thousands-of-school-societies-in-haryana-await-cm-s-assurance-association-writes-letter-to-expedite-issuance-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हजारों स्कूल सोसाइटियों को सीएम के आश्वासन की इंतजार, संघ ने लेटर जारी करवाने के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हजारों स्कूल सोसाइटियों को सीएम के आश्वासन की इंतजार, संघ ने लेटर जारी करवाने के लिए लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: Naveen
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार
वर्ष 2013 से यह जुर्माना लगा दिया गया जबकि ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत 2017 से हुई।अब ये जुर्माना प्रति सोसायटी बहुत ज्यादा बन गया जिसका कोई भी नोटिस या सूचना स्कूलों या सोसायटियों को नहीं दी गई।
हरियाणा के सीएम नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा प्राईवेट स्कूल संघ ने दी हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसायटी एक्ट 2012 के तहत रिन्युवल हुई स्कूल सोसायटियों द्वारा समय पर वार्षिक फीस ऑनलाइन न करने के कारण उन पर लगाए गए जुर्माना माफ का लेटर जारी करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है।
Trending Videos
संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा है कि सोसाइटी एक्ट 2012 के अनुसार सभी पंजीकृत सोसायटी को रिन्यू करवाने के आदेश दिए गए थे। उन सोसायटियों से 700 रुपए वार्षिक शुल्क जमा करवाने के लिए वर्ष 2017 से ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत की गई व फीस ऑनलाइन न करने पर 20 रूपए प्रतिदिन का जुर्माना निर्धारित किया गया, लेकिन किसी भी सोसायटी को इसकी सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2013 से यह जुर्माना लगा दिया गया जबकि ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत 2017 से हुई।अब ये जुर्माना प्रति सोसायटी बहुत ज्यादा बन गया जिसका कोई भी नोटिस या सूचना स्कूलों या सोसायटियों को नहीं दी गई। इस मामले को लेकर 17 अक्टूबर 2025 व 29 जनवरी 2026 को दो बार सीएम निवास चंडीगढ़ में हरियाणा प्राईवेट स्कूल संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर स्कूल सोसाइटियो पर लगाये गए।
जुर्माने को माफ करने की मांग की थी तो सीएम ने स्कूल सोसायिटियो पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने का संघ प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद अभी तक भी जुर्माना माफ का कोई भी पत्र जारी नहीं किया गया है। इसलिए हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पत्र के माध्यम से मांग करता है कि स्कूल सोसायटियों पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने का नोटिफिकेशन जल्द से जल्द जारी करवाया जाए ताकि छह महीने से आश्वासन की इंतजार कर रही हजारों सोसाइटिया बिना लेट फीस के वार्षिक शुल्क जमा करवा सके।

कमेंट
कमेंट X