फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   An *Akhand Jyoti* (perpetual flame) fueled by *desi ghee* has been burning in the sanctum of Maa Mantra Devi for 22 years.

Yamuna Nagar News: मां मंत्रा देवी के दरबार में 22 वर्षों से जल रही देसी घी की अखंड ज्योति

Thu, 15 Oct 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
An *Akhand Jyoti* (perpetual flame) fueled by *desi ghee* has been burning in the sanctum of Maa Mantra Devi for 22 years.
​शिवालिक की पहाड़ी पर बना माता मंत्रा देवी का मंदिर। आर्काइव - फोटो : samvad
यमुनानगर। शिवालिक की पहाड़ियों की गोद में स्थित व्यासपुर खंड के भगवानपुर गांव में मां मंत्रा देवी के दरबार में नवरात्र के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर की विशेष मान्यता है कि यह मां मंत्रा देवी का विश्राम स्थल है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्चे मन से मांगी गई मन्नत यहां पूरी होती है। मंदिर परिसर में पिछले 22 वर्षों से देसी घी की अखंड ज्योति प्रज्वलित है। यहां ललिता देवी, भगवान शिव और हनुमान जी के मंदिर भी हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान श्रद्धालु मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 150 मीटर की सीधी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। वहीं मां के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं का उत्साह उनकी थकान पर भारी पड़ता है। मां के दरबार में हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में अष्टमी पर 19 अक्टूबर को सुबह से शाम पांच बजे तक भंडारा आयोजित किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार पीढ़ियों से गांव के लोग मंदिर में सेवा करते आ रहे हैं। करीब 30 वर्षों से नवरात्र की अष्टमी पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में अष्टमी पर करीब 150 कन्याओं का बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कन्या पूजन, भोजन और उपहार देने की परंपरा निभाई जाएगी।
विज्ञापन


मंत्रों से प्रकट हुई थीं मां मंत्रा देवी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां मंत्रा देवी का प्राचीन मंदिर आदिबद्री क्षेत्र की शिवालिक पर्वत शृंखलाओं में स्थित है। यह स्थान यमुनानगर-जगाधरी से बिलासपुर, रणजीतपुर और काठगढ़ होते हुए पहुंचा जा सकता है। मंदिर से जुड़ी लोककथा के अनुसार, भगवान विष्णु सरस्वती नदी के उद्गम स्थल के निकट पृथ्वी के कल्याण के लिए तपस्या कर रहे थे। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी ने बेरी के पेड़ का रूप धारण कर भगवान विष्णु को छाया प्रदान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा के अनुसार विष्णु जी की तपस्या पूरी होने पर देवताओं ने यज्ञ किया। इसी यज्ञ से एक दिव्य कन्या प्रकट हुई। बाद में लक्ष्मी जी अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट हुईं। तब भगवान विष्णु ने दिव्य कन्या को शक्ति प्रदान कर पर्वत शिखर पर निवास करने का वरदान दिया। मान्यता है कि यही देवी कलियुग में मां मंत्रा देवी के नाम से प्रसिद्ध हुईं। मंदिर में नर-नारायण की लाल पत्थर पर अंकित पिंडी स्वरूप प्रतिमाओं की पूजा की जाती है।


कपाल मोचन मेले में आने वाले श्रद्धालु भी पहुंचते हैं
कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले कपाल मोचन मेले में आने वाले अनेक श्रद्धालु आदिबद्री क्षेत्र में सरस्वती नदी के उद्गम स्थल, आदि नारायण मंदिर और केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मां मंत्रा देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह क्षेत्र धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का विशेष संगम है। शिवालिक की पहाड़ियों से दिखाई देने वाले मनोरम दृश्य और मंदिर में गूंजते माता के जयकारे यहां आने वाले भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति कराते हैं। संवाद
--------

शिवालिक की पहाड़ी पर बना माता मंत्रा देवी का मंदिर। आर्काइव

शिवालिक की पहाड़ी पर बना माता मंत्रा देवी का मंदिर। आर्काइव- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed