सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Apply by the 30th to obtain a PNG connection

Yamuna Nagar News: पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए 30 तक करें आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 26 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Apply by the 30th to obtain a PNG connection
मॉडल कॉलोनी में लगाया गया पीएनजी गैस पाइप लाइन का सूचक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बीच अब शहरवासी तेजी से पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं। लोगों का बढ़ता रुझान देखकर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 से बढ़ाकर अब 30 मई कर दी गई है।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में अब तक 11,772 पीएनजी कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से करीब आठ हजार घरों में नियमित गैस सप्लाई शुरू हो चुकी है। कंपनी ने उपभोक्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले प्रतिदिन आठ से दस आवेदन आते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 35 से 40 प्रतिदिन तक पहुंच गई है। वर्तमान में शहर में प्रतिदिन करीब 2500 से 2700 यूनिट पीएनजी की खपत हो रही है। पीएनजी की कीमत करीब 48.50 रुपये प्रति यूनिट है, जो एलपीजी सिलेंडर की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत सस्ती पड़ रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

बीपीसीएल की ओर से मॉडल टाउन, पटेल नगर, आजाद नगर, सेक्टर-17, सेक्टर-18, दुर्गा कॉलोनी, विष्णु गार्डन और आदर्श नगर समेत कई क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है।
कनेक्शन और इंस्टॉलेशन कार्य के लिए 15 टीमों को लगाया गया है। पीएनजी अधिकारी विशाल पालीवाल ने बताया कि जिन क्षेत्रों में गैस नेटवर्क उपलब्ध हो चुका है, वहां उपभोक्ताओं को तीन माह के भीतर पीएनजी कनेक्शन लेना होगा।
उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में आवेदन नहीं करने पर एलपीजी सप्लाई बंद की जा सकती है। हालांकि तकनीकी कारणों से जहां पाइपलाइन संभव नहीं होगी, वहां एलपीजी सप्लाई जारी रहेगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 मई कर दी गई है। इसके बाद मिलने वाले आवेदन पर किसी तरह का विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed