Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Main Accused in Yamunanagar Property Dealer Murder Case Arrested; to be Interrogated While on Police Remand
{"_id":"6a1578f392c0d3280900238e","slug":"video-main-accused-in-yamunanagar-property-dealer-murder-case-arrested-to-be-interrogated-while-on-police-remand-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
अपराध शाखा-1 की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर की तेजधार हथियार से हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कमल नगर मंडेबर निवासी गुलजार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को बाढ़ीमाजरा के नजदीक से काबू किया।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि 15 मई 2026 को फर्कपुर चौकी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर कली राम की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक कली राम गांव हरनौल थाना छप्पर का निवासी था। हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पुलिस टीमों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
उन्होंने बताया कि अपराध शाखा-1 के प्रभारी राज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कपिल, एएसआई सुखदेव सिंह, मुख्य सिपाही मुकेश, सतबीर सिंह, सिपाही जगीर सिंह, विजय कुमार और अमरजीत सिंह शामिल रहे।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 15 मई की दोपहर कली राम की प्रॉपर्टी डीलिंग की दुकान में घुसकर तेजधार हथियार से हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हत्या के कारणों, वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य संभावित पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।