सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Awareness rally against female foeticide

Yamuna Nagar News: कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 May 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally against female foeticide
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे व उपस्थित स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
राजौंद। शहर मेंं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया। उप स्वास्थ्य केंद्र राजौंद के अंतर्गत एवीएम स्कूल की मुख्य अध्यापिका नीलम शर्मा के सहयोग से आयोजित इस रैली में बच्चों ने गली-गली जाकर नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। रैली का गांव में व्यापक प्रभाव देखने को मिला।
Trending Videos



स्वास्थ्य विभाग की एएनएम दर्शन ने कहा कि बेटियां अब बोझ नहीं, बल्कि देश का भविष्य हैं। उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान समय में कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर और गैरकानूनी अपराध अब भी हो रहे हैं, जिससे समाज का लिंगानुपात लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने पीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी और बताया कि गर्भ में शिशु का लिंग जांच करवाना और करना दोनों ही दंडनीय अपराध हैं। ऐसे मामलों में पहली बार पकड़े जाने पर 3 साल की सजा और 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति लिंग जांच करवाता हुआ पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed