सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villagers, fed up with power cuts, forced a shutdown of electricity supply to both the city and the villages

Yamuna Nagar News: बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने शहर व गांवों की आपूर्ति बंद कराई

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers, fed up with power cuts, forced a shutdown of electricity supply to both the city and the villages
व्यासपुर पावर हाउस में नारेबाजी करते किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

व्यासपुर। कपूरी फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव मरवा खुर्द और गांव कपूरी के ग्रामीणों का बिजली संकट होने पर शनिवार देर रात गुस्सा फूट पड़ा। किसानों व ग्रामीणों ने व्यासपुर स्थित 66 केवी सब स्टेशन पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। लोगों ने व्यासपुर शहर सहित आसपास के गांवों के फीडर भी बंद करवा दिए।
शनिवार रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में गुरमेज सिंह, परविंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, रेशम सिंह और जोनी सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। दिन के समय मुश्किल से बिजली मिलती है, जबकि रात में बार-बार कट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की समस्या के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। मोटरें नहीं चल पाने से पानी की सप्लाई बाधित हो रही है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने हालात और खराब कर दिए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को झेलनी पड़ रही है। गर्मी के कारण बच्चे सो भी नहीं पाते।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं महिलाएं दिनभर घर का काम करती हैं। बिजली न होने से वह दो घड़ी आराम भी नहीं कर पाती। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। हर बार केवल आश्वासन देकर मामला शांत कर दिया जाता है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
इसी नाराजगी के चलते ग्रामीण शनिवार देर रात एकजुट होकर पावर हाउस पहुंच गए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही बिजली निगम के जेई और थाना प्रभारी विनोद सैनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नियमित बिजली आपूर्ति की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने बाद में बिजली विभाग के एक्सईएन जगमीत सिंह से मोबाइल पर बात कराई। उन्होंने जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू करने का भरोसा दिया।
रामपुर स्थित 220 केवल पावर हाउस में फाल्ट आने से व्यासपुर की लाइन बंद हो गई थी। अगले दिन व्यासपुर पावर हाउस में खराबी आ गई थी, जिस कारण इस फीडर में ज्यादा दिक्कत रही। कपूरी फीडर पर निगम की तरफ से कोई कट नहीं लगाया जाएगा। ज्यादा गर्मी की वजह से बार-बार फाल्ट आ जाता है। -जगमीत सिंह, एक्सईएन, व्यासपुर।

व्यासपुर पावर हाउस में नारेबाजी करते किसान। संवाद

व्यासपुर पावर हाउस में नारेबाजी करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed