{"_id":"6a135674039f5b60530fd540","slug":"uproar-at-toll-plaza-to-demand-tax-exemption-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-156616-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: टैक्स फ्री कराने के लिए टोल प्लाजा पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: टैक्स फ्री कराने के लिए टोल प्लाजा पर हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 25 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर लगी वाहनों की कतार। किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अपने खेतों में आना-जाना करने पर टोल टैक्स लिए जाने पर किसानों ने रविवार को सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 के टोल प्लाजा मिल्क माजरा पर हंगामा कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा के मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी कर टोल टैक्स फ्री करने की मांग उठाई।
मौके पर थाना छप्पर एसएचओ किसानों से बात करने पहुंचे। किसान टोल के मैनेजर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। बाद में मैनेजर ने फोन करके बताया कि रविवार को छुट्टी के चलते वह बाहर हैं। इस वक्त आना मुमकिन नहीं है। सोमवार शाम चार बजे उनके साथ बातचीत करेंगे। करीब डेढ़ घंटे के बाद टोल प्लाजा को खाली कर दिया गया। भाटली गांव निवासी संजय, अनुज, संदीप, नवीन, जसपाल, धर्मबीर व सुमित ने बताया कि उनके गांव के ज्यादातर लोगों की कृषि योग्य जमीन छप्पर एरिया के क्षेत्र में है। उनके गांव व खेतों के बीच मिल्क माजरा में टोल प्लाजा है। अब धान रोपाई का सीजन शुरू होने वाला है। इसलिए किसान खेतों को तैयार करने में जुटे हैं। इसके लिए बार-बार वाहन लेकर खेतों में चक्कर लगाना पड़ता है। परंतु जब वह टाेल प्लाजा से निकलते हैं तो टोल पर तैनात कर्मचारी उनके वाहनों को रोक कर टोल टैक्स की पर्ची कटवाने को कहते हैं।
जब वह मना करते हैं तो कर्मचारी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उनका कहना है कि इससे पहले कभी उनसे टोल नहीं लिया गया। किसानों को अपने खेतों में आने जाने के लिए टोल में छूट दी गई थी। जब से नई एजेंसी को टोल का ठेका दिया गया है तब से उन्हें टोल के लिए रोका जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos