फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   BKU staged a protest at the municipal corporation office to get property IDs rectified.

Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए भाकियू ने निगम कार्यालय पर दिया धरना

Thu, 13 Aug 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 13 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
BKU staged a protest at the municipal corporation office to get property IDs rectified.
नगर निगम कार्यालय में धरना देते भाकियू के पदा​​धिकारी। संवाद
यमुनानगर। प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी को ठीक नहीं किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की ओर से बुधवार को नगर निगम कार्यालय में धरना दिया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन


गांव ससौली निवासी विक्रांत ने बताया कि लाल डोरे में स्थित उसका 248 गज का प्लॉट सर्वे के दौरान निगम कर्मचारियों ने पड़ोसी के नाम दर्ज कर दिया। इसे ठीक करवाने के लिए वह करीब दो महीने से निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। विक्रांत की ओर से दी गई शिकायत भी कथित तौर पर रद्द कर दी गई। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन ने मामले को लेकर धरना दिया। धरने के दौरान निगम के डीएमसी जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी में हुई गलती को ठीक करवाने के लिए एक माह का समय मांगा और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकारियों को ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए। इस दौरान निदेशक मनदीप रोड छपार, जिला सचिव विक्रांत ससौली, जगाधरी ब्लॉक अध्यक्ष परमजीत सिंह, संगठन सचिव राजीव, जिला महासचिव गुरवीर सिंह काला, खंडवा के मनजीत सिंह, राजेश, नवाब सिंह और रमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed