{"_id":"68c9bfa14ef04e3327027767","slug":"chances-of-rain-for-two-days-yamuna-water-level-rises-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143960-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो दिन बारिश के आसार, यमुना का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो दिन बारिश के आसार, यमुना का जलस्तर बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन

बारिश के दौरान लालद्वारा रोड पर छाता लेकर गुजरता सब्जी विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में मंगलवार तड़के व दोपहर के समय हुई बारिश ने मंगलवार को लोगों को बड़ी राहत दी। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने सुहावने मौसम का एहसास कराया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो मंगलवार को 30 डिग्री पर आ गया।
न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री कम होकर 25 डिग्री पर पहुंच गया। दिनभर बादल छाने से मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार व वीरवार को भी बारिश की संभावना है। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे अचानक बारिश शुरू हो गई थी जो आधा घंटा तक जारी रही।
इसके बाद मौसम साफ होने लगा। शाम को एक बार फिर काली घटाएं गिर आई और बारिश होने लगी। तेज बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं यमुना नदी के कैचमेंट एरिया उत्तराखंड, हिमाचल की पहाड़ियों पर हुई भारी बरसात से यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया। हथनीकुंड बैराज पर नदी का जलस्तर बढ़कर 70257 क्यूसेक पर पहुंच गया है। बैराज से 61437 क्यूसेक पानी को यमुना नदी में छोड़ा गया। 15 दिनों के अंतराल के बाद यमुना नदी फिर से उफान पर आ गई है।
कैचमेंट एरिया के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बरसात से 33000 क्यूसेक के स्तर पर बह रही यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़कर 70257 क्यूसेक पर पहुंच गया है। हथिनीकुंड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक गत एक सितंबर को यमुना नदी में सीजन का सर्वाधिक 1,29313 क्यूसेक पानी आया। इसके बाद धीरे-धीरे यमुना नदी का जलस्तर उतरना शुरू हो गया।
मंगलवार को अचानक फिर यमुना नदी में बाढ आ गई। बैराज से सरप्लस 61437 क्यूसेक पानी को दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया है। हरियाणा व दिल्ली को जलापूर्ति करने वाली पश्चिमी यमुना नहर में 7510 क्यूसेक व पूर्वी नहर में 1310 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

Trending Videos