{"_id":"691b97f88217be2a8d0b48b4","slug":"copper-and-brass-utensils-become-peoples-choice-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-146942-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तांबे, पीतल के बर्तन बने लोगों की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तांबे, पीतल के बर्तन बने लोगों की पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 18 Nov 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। दीपावली के बाद शादियों का सीजन में बर्तन बाजार में खूब रौनक दिखाई दे रही है। शादियों के चलते बर्तन की बिक्री में तेजी आई है। वहीं, इस बार लोगों को पारंपरिक धातु तांबे व पीतल के बर्तन ज्यादा पसंद आ रहे हैं। दुकानों में तांबे व पीतल के नए डिजाइन वाले बर्तनों की चमक लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।
लोग स्टील के स्थान पर तांबे और पीतल के बर्तनों की मांग कर रहे हैं। इससे जहां बर्तन कारोबार में तेजी आई है और व्यापारियों में काफी उत्साह है। यूं तो जिले में धनतेरस पर बर्तन बाजार खूब चमका। वहीं, अब शादियों का सीजन शुरू होने से बर्तन के कारोबार में तेजी दिखाई दे रही है। इस बार स्टील के साथ तांबें व पीतल के बर्तनों की बाजार में काफी मांग उठ रही है। बर्तन कारोबारी गौरव गर्ग ने बताया कि इस बार लोगों में तांबे व पीतल के बर्तनों के प्रति काफी रूझान देखने को मिला है। लोग शादियों के लिए बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। इसमें डिनर सेट, प्लेट व थाली सेट के साथ गिलास, चम्मच, कटोरी, बाल्टी, पतीली, परात, बेला, कटोरी, गिलास, थाल, टिफिन, करछली, कढ़ाई, जग, लोटा इत्यादि खरीदे जा रहे हैं।
बर्तन बाजार में दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक लोग की मौजूदगी देखी जा रही है। बता दें कि तांबे व पीतल के बर्तनों में भोजन करने व पानी पीने के सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। तांबे के बर्तन में पानी पीना बेहद लाभकारी होता है। वहीं, इन धातुओं के बर्तन बेहद आकर्षित लगते हैं। ऐसे में लोगों का इनके प्रति रुझान बढ़ा है।उन्होंने बताया कि शादी के सीजन में पीतल और तांबा के बर्तनों की बिक्री में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिल रही है।
लोग फिर से पारंपरिक धातुओं की ओर लौट रहे हैं। चूंकि यह देखने में सुंदर होने के साथ ही टिकाऊ होते हैं। स्टील की कीमतें स्थिर हैं, जबकि तांबा और पीतल के रेट में हल्की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल बाजार में तांबा करीब 950 से 1200 रुपये और पीतल 600 से 850 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
वहीं, स्टील के बर्तनों के दाम 250 से 500 रुपये के बीच है। भारत गर्ग ने बताया कि पुराने दौर के बर्तन एक बार फिर फैशन में लौट आए हैं। इस बार तांबे की ओरली, पीतल के फ्लावर पोट और पालिश वाले स्टील के बर्तन खास आकर्षण का केंद्र हैं। संवाद
Trending Videos