सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowds at agencies reduced, commercial cylinder supply to resume

Yamuna Nagar News: एजेंसियों पर कम हुई भीड़, व्यावसायिक सिलिंडर आपूर्ति होगी बहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Crowds at agencies reduced, commercial cylinder supply to resume
छोटी लाइन पर श​शि गैस एजेंसी के बाहर गैस बुकिंग करवाने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जगाधरी। एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए सोमवार को भी गैस एजेंसियों पर बुकिंग के लिए कतार रही। इसके अलावा एजेंसियों के गोदामों पर सिलिंडर भरवाने के लिए भी लोगों की भीड़ रही। हालांकि पिछले दिनों की अपेक्षा भीड़ और आपाधापी कम रही। वहीं, दूसरी तरफ व्यावसायिक सिलिंडर शुरू होने की घोषणा से दुकानदारों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी जिले में व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई कंपनी से नहीं भेजी गई है। यह बुधवार तक आने की संभावना है। वहीं, इस दौरान एजेंसियों व गैस गोदाम के बाहर पुलिस की गश्त पर रही।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई बुधवार तक आने की संभावना है। अभी पहले की तरह सप्लाई नहीं दी जाएगी, केवल 20 प्रतिशत सिलिंडर ही आएंगे। इसके अलावा घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति इसी तरह बहाल रहेगी। सोमवार को शहर सहित कस्बों की गैस एजेंसियों पर भी भीड़ कम रही। इसके अलावा गैस बुकिंग भी रविवार की अपेक्षा कम हुई। दूसरी तरफ अब गैस कंपनियों की एप व पोर्टल पर उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर पा रहे हैं। पहले एक साथ हजारों लोगों के एप व पोर्टल पर बुकिंग करने से ट्रैफिक बढ़ गया था, जिससे सर्वर डाउन हो गया था और बुकिंग नहीं हो पा रही थी। राजकुमार, सतेंद्र, अमित, दीपक, राज रानी ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग न होने से परेशानी हो रही थी, परंतु यह दिक्कत कम हो गई है। बुकिंग होने से लोगों को काफी राहत मिली है और एजेंसियों पर लोगों कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 प्रतिशत मिलेंगे व्यावसायिक सिलिंडर

सरकार ने बंद की व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पुन: बहाल करने की घोषणा की है। इससे दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने के कारण खान-पान सहित अन्य उद्योग धंधे मंदे पड़ने लगे थे। कई होटलों व रेस्तरां में विशेष तरह के पकवान बंद कर दिए हैं। संचालकों ने अपने होटलों की रसोई बंद कर दी है। वहीं, अब सिलिंडर शुरू करने की घोषणा से काफी राहत है। परंतु व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पहले की तरह नहीं होगी। इसमें कोटे से 20 प्रतिशत की शर्त रखी गई है। इसके लिए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी की ओर से जिले की सभी गैस एजेंसी संचालकों से उनके व्यावसायिक सिलिंडर उपभोक्ताओं की सूची मांगी गई है। इस सूची के अनुसार विभाग की ओर से संबंधित कंपनी को डिमांड भेजी गई है। फिलहाल एजेंसियों को कुल उपभोक्ताओं की संख्या से केवल 20 प्रतिशत सिलिंडर की ही आपूर्ति की जाएगी।
-----------
वर्जन
जिले के गैस एजेंसियों पर सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। नियमानुसार उपभोक्ताओं को सिलिंडर मुहैया करवाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि किसी अफवाह में न आए और शांति बनाए रखें। जिले में गैस की काला बाजारी रोकने के लिए टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार नजर बनाए हुए है।
नीतिश कुमार, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed