सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Information on the harmful effects of heavy metals on humans

Yamuna Nagar News: भारी धातुओं के मानव पर दुष्प्रभावों की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Information on the harmful effects of heavy metals on humans
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में भारी धातुओं के प्रभाव विषय पर सोमवार को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रमेश कटारिया ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने भारी धातु का उपयोग, वरदान अथवा अभिशाप विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा इन धातुओं के पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
Trending Videos

प्रोफेसर कटारिया ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की भी सलाह दी। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. अनिल धवन ने व्याख्यान के सफल आयोजन पर रसायन विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि हो और उन्हें नए विषयों के बारे में सीखने का अवसर मिले। इस अवसर पर रसायन विभागाध्यक्ष प्रो. मनजीत रानी, डॉ. राजेश कुमार, प्रो. आशा रानी, डॉ. महेश कुमार, प्रो. अजय कुमार, डॉ. नित्या कौशिक और डॉ. पूनम भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed