सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowds gathered at agencies, cylinders were not available even after booking

Yamuna Nagar News: एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Mar 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at agencies, cylinders were not available even after booking
गांधी नगर थाना के पास इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
यमुनानगर। ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए गैस संकट का असर बढ़ता ही जा रहा है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन इसके बाद भी लोगों को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। बुकिंग कराने के बाद भी कई उपभोक्ता गैस के इंतजार में भटक रहे हैं। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर बुधवार को भारी भीड़ देखने को मिली। लोग सुबह जल्दी ही लाइन में लग गए, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। एजेंसियों के अंदर भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई जगह धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
Trending Videos

सरस्वतीनगर स्थित एक गैस एजेंसी पर हालात और भी खराब नजर आए। यहां पहुंचे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें पर्याप्त संख्या में सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। सरकार और प्रशासन द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। उपभोक्ता रमेश कुमार ने बताया कि लंबी लाइनों के बीच कुछ बिचौलिए सक्रिय हैं, जो लोगों को लाइन से बचाने का लालच देकर 200 रुपये की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग सीधे गोदाम से सिलिंडर दिलाने का दावा करते हैं। इससे साफ है कि गैस वितरण में पारदर्शिता की कमी है और ब्लैक में बेचने का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव तलाकौर के चमन लाल ने बताया कि उनके घर पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हुई, लेकिन मोबाइल पर संदेश आ गया कि गैस सिलिंडर पहुंचा दिया गया है। इस तरह की गड़बड़ी से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। सुनीता, मीना रानी, संतोष, रेखा, लाजवंती और हरि राम सहित कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसियों पर यह तक स्पष्ट नहीं है कि कौन व्यक्ति किसके नाम का सिलिंडर लेकर जा रहा है। उन्होंने मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, जो जानबूझकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं। गैस संकट के इस दौर में जहां एक ओर लोगों को आवश्यक सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर ब्लैकिंग और अव्यवस्था ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
----
वर्जन:
जिन लोगों की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है उन्हें सरकार के नियमानुसार सिलिंडर डिलीवर किया जा रहा है। गैस की कोई कमी नहीं है बावजूद इसके लोग सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे हैं। लोगों को यह डर है कि आने वाले दिनों में गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा, जबकि ऐसा नहीं है। सभी को गैस दी जा रही है।
- नितिन सिंगला, डीएफएससी।

गांधी नगर थाना के पास इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

गांधी नगर थाना के पास इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद- फोटो : samvad

गांधी नगर थाना के पास इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

गांधी नगर थाना के पास इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद- फोटो : samvad

गांधी नगर थाना के पास इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद

गांधी नगर थाना के पास इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed