{"_id":"69bbe2da4e78e4defa005e29","slug":"video-raid-on-illegal-waste-plastic-unit-in-shankar-vihar-colony-kansapur-yamunanagar-no-documents-found-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में कांसापुर के शंकर विहार कॉलोनी में अवैध वेस्ट प्लास्टिक यूनिट पर छापा, कागजात नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में कांसापुर के शंकर विहार कॉलोनी में अवैध वेस्ट प्लास्टिक यूनिट पर छापा, कागजात नहीं मिले
कांसापुर स्थित शंकर विहार कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर चल रही एक संदिग्ध वेस्ट प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट पर प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई प्रदूषण विभाग, दमकल विभाग और बिजली निगम की संयुक्त टीम द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान यूनिट पर केवल एक मुंशी मौजूद मिला, जबकि मालिक मौके पर उपस्थित नहीं था।
टीम के पहुंचने पर मुंशी ने यूनिट मालिक को फोन कर मौके पर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में मालिक ने फोन बंद कर लिया और निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं हुआ। अधिकारियों द्वारा यूनिट से संबंधित आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि यूनिट के अंदर और बाहर कहीं भी कोई सूचना बोर्ड या लाइसेंस से संबंधित जानकारी प्रदर्शित नहीं की गई थी, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। अधिकारियों ने बताया कि यूनिट मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
दमकल विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों ने भी अपने-अपने स्तर पर जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि यूनिट अवैध रूप से संचालित पाई गई तो उसे बंद करने सहित अन्य सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इस मौके पर इंस्पेक्टर राजेश, सब इंस्पेक्टर परविंद्र कुमार, एएसआई जनकराज, एचसी बलजिंद्र, बिजली विभाग के जेई तथा दमकल विभाग की ओर से प्रवीन कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।