{"_id":"69bb1b7c9b9d4318920a711d","slug":"training-given-for-the-second-phase-of-the-census-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153052-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जनगणना के द्वितीय चरण के लिए दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जनगणना के द्वितीय चरण के लिए दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को जिमखाना क्लब में समापन हो गया। प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड ट्रेनर्स ने हिस्सा लिया। सिटीएम एवं सह नोडल अधिकारी (जनगणना) पीयूष गुप्ता के मार्गदर्शन में सभी फील्ड ट्रेनर्स द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण कर एचएलओ एप का व्यावहारिक उपयोग किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एप के माध्यम से डेटा संग्रहण, प्रविष्टि तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
एडीसी नवीन आहूजा ने सभी फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न करने तथा जिला को उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ शीर्ष स्थान पर बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त फील्ड ट्रेनर्स आगामी अप्रैल माह में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को इसी प्रकार का प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिससे जनगणना कार्य को और अधिक सुचारू, सटीक एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न किया जा सके। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी अधिकारी राजकुमार हुड्डा, जिला समन्वय अधिकारी (जनगणना) निधि भाटिया, मास्टर ट्रेनर सुखबीर सिंह व सुरेंद्र कुमार राठी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने प्रतिभागियों को प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया। संवाद
Trending Videos