{"_id":"69bb81d74dd2170f530342d5","slug":"people-blocked-the-road-after-not-getting-gas-cylinders-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गैस सिलिंडर ना मिलने से लोग परेशान, स्टेट हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गैस सिलिंडर ना मिलने से लोग परेशान, स्टेट हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार
उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले तीन-चार दिनों से लगातार गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें न तो सिलिंडर मिल रहा है और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है।
सड़क पर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
गैस सिलिंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने वीरवार सुबह स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। उपभोक्ताओं ने सुबह करीब 6.30 बजे से 7.30 बजे तक एक घंटे जाम लगाकर रखा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम से फतेहाबाद व रतिया से पंजाब के बुढलाडा जाने वाला रास्ता बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार रशविंदर सिंह, थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग मौके पर पहुंची और एजेंसी अधिकारियों के से बात करके आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एजेंसी संचालकों ने कहा कि शाम तक गाड़ी पहुंचेगी। इसके बाद सुबह सप्लाई दी जा सकेगी। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले तीन-चार दिनों से लगातार गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें न तो सिलिंडर मिल रहा है और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है।
इस समस्या से परेशान होकर उन्होंने हाईवे पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। अनिल कुमार, दयाल राम, मोहित, अमित सहित अन्य प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे सुबह 4 बजे से लाइनों में लगते हैं। मगर सिलिंडर नहीं मिल पाता है। जब तक उन्हें गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। सिलिंडर नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को भी निर्देश दिए कि वह उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी दें।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन