सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crowds throng temples on the first day of Navratri

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन:  भीमेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, पुलिस की कड़ी  सुरक्षा व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (झज्जर) Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 19 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

मां भीमेश्वरी देवी के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में दर्शन करने के लिए अलसुबह से भक्तों की मंदिर में कतारें लग गई थीं।

Crowds throng temples on the first day of Navratri
मंदिर में पहुंचे श्रद्वालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन विश्व प्रसिद्व मां भीमेश्वरी देवी के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में दर्शन करने के लिए अलसुबह से भक्तों की मंदिर में कतारें लग गई थीं। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में देर रात से भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर के बाहर व अंदर वाले भवनों को फूलों से सजाया गया। जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ मां को स्नान करवाया। 
Trending Videos


बाद में मंगला आरती की गई। उसके बाद मां के दर्शन भक्तों लिए खोल दिए गए। वहीं, पहले नवरात्रि को बेरी एसडीएम व श्राइन बोर्ड की सीईओ रेणुका नांदल ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मेले में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी को दिशा-निर्देश दिए। मंदिर के पंडित कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि देवी को सुबह साढ़े 4 बजे बाहर वाले मंदिर में लाया गया जहां मंगल आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पावन ज्योत लेने उमड़ी अपार भीड़ 
प्रथम नवरात्रि पर मां भीमेश्वरी के दरबार में प्रदेश के कोने-कोने से भक्त अंखड ज्योत लेने यहां पहुंचते हैं। मंदिर प्रबंधन द्वारा ज्योत लेने वालों के लिए खासा इंतजाम किया गया था। ज्योत लेने पहुंचे भक्तों ने बताया कि वे हर नवरात्रि मां के दरबार पैदल आते हैं और मंगला आरती लेकर पैदल ही गांव लौटते हैं।

मंदिर आने वाले रास्तों पर पुलिस ने लगाए नाके
मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर पुलिस ने कस्बे के चारों तरफ नाके लगाए हुए हैं। माता मंदिर मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की एंट्री बंद की हुई है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलग-अलग शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोई चूक नहीं होने दी जाएगी। पुलिसकर्मीयों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से व्यवहार ठीक किया जाए। -अनिल कुमार, एसीपी बेरी

मां भीमेश्वरी देवी के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में दर्शन करने के लिए अलसुबह से भक्तों की मंदिर में कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed