सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wheat crop scattered in the fields due to strong wind, rain and hailstorm

Yamuna Nagar News: बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में बिछी गेहूं की फसल

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Mar 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop scattered in the fields due to strong wind, rain and hailstorm
परवालों रोड पर तेज अंधड़ से खेत में बिछी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। जिले में बारिश और तेज हवा चलने से खेतों में 80 प्रतिशत पक चुकी गेहूं की फसल बिछ गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश और तेज हवा से जिले में करीब एक हजार एकड़ गेहूं की फसल प्रभावित होने की संभावना है, फिलहाल विभाग इसका आकलन करने में जुट गया है। वहीं व्यासपुर में बारिश के साथ ओले गिरने से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos


जिले में रविवार रात को औसतन कुल 4.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया पर तापमान में गिरावट होने से दिन में भी ठंड बनी रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि पूरा सप्ताह मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, मंगलवार व बुधवार को मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से पारा चढ़ेगा। परंतु वीरवार व शुक्रवार को बारिश की संभावना बन रही है। इससे तापमान में भारी गिरावट आने का पूर्वानुमान है। इसके बाद शनिवार व रविवार को मौसम सामान्य बना रहेगा और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर हुई इतनी बारिश

रविवार रात आठ से सोमवार सुबह आठ बजे तक जिले में औसतन 4.29 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश जगाधरी और प्रतापनगर खंड में हुई। जगाधरी और प्रतापनगर में आठ-आठ बारिश हुई। वहीं, सबसे कम बारिश रादौर में कुल एक एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा सरस्वती नगर में पांच एमएम और छछरौली में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, व्यासपुर और साढौरा में दो-दो एमएम बारिश मापी गई। इस दौरान व्यासपुर में ओले भी गिरे।
-------

परवालों रोड पर तेज अंधड़ से खेत में बिछी गेहूं की फसल। संवाद

परवालों रोड पर तेज अंधड़ से खेत में बिछी गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed