{"_id":"6a1cd3d12f8237c7ab08fbe5","slug":"demand-for-electric-vehicles-surges-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-156984-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 01 Jun 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
अंबाला रोड पर शोरूम में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सचिन शर्मा
यमुनानगर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब वाहन बाजार में साफ दिखाई देने लगा है।
रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोग ईंधन खर्च कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि जिले में इलेक्ट्रिक दोपहिया, तीनपहिया और कारों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
वाहन विक्रेताओं के अनुसार इलेक्ट्रिक कारों की मांग इतनी बढ़ गई है कि कई मॉडलों के लिए ग्राहकों को एक महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। एक शोरूम के संचालक का कहना है कि पहले जहां लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर संकोच करते थे, वहीं अब कम संचालन खर्च और पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते उनकी पसंद बदल रही है।
जिले में इस समय 30 से अधिक छोटे-बड़े इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई नए शोरूम खुले हैं, जिससे ग्राहकों को विभिन्न कंपनियों के मॉडल एक ही जिले में उपलब्ध हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos