सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather changed due to rain, temperature dropped below 30 degrees

Yamuna Nagar News: बारिश से बदला मौसम, 30 डिग्री से कम हुआ तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Jun 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to rain, temperature dropped below 30 degrees
शहर के पुराने नेशनल हाईवे से गुजरते लोग व बादल छाने से बना नजारा। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। दो दिन बारिश से जिले के मौसम में बदलाव आ गया। जिले में रविवार को पूरा दिन काले बादल छाए रहे। वहीं, तड़के हुई बारिश के बाद रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई।
Trending Videos

जिले में औसतन छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह से छाए घने बादल और धूप न निकलने से दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। दूसरी तरफ विभाग ने तीन-चार दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। इस दौरान बादल छाने होने से अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। तड़के हुई बारिश से सुबह शहर की सड़कों किनारे पानी जमा रहा। वहीं, बारिश से तापमान में कमी आई और रविवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने वातावरण में ताजगी घोल दी। रविवार तड़के जिले में बारिश हुई और मौसम पूरी तरह पलट गया। मौसम में आए बदलाव से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान की रोपाई से पहले हुई यह बारिश खेतों के लिए लाभकारी साबित होगी। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ेगी। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेतों की तैयारी में मदद मिलेगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक जिले में बादल छाए रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान बादलवाई और हवा चलने से लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed