{"_id":"69f7a0a02b35fc45750b1b27","slug":"demonstrated-prowess-for-selection-to-the-district-basketball-team-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-155418-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला बॉस्केटबॉल टीम में चयन के लिए दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला बॉस्केटबॉल टीम में चयन के लिए दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 04 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया के दौरान बास्केटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। रोहतक के किलोई में होने वाली 58वीं जूनियर राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जिला टीम गठन के लिए खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। टीम गठन के लिए रविवार को बूड़िया चुंगी रोड स्थित आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। ट्रायल में जिलेभर से करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी खेल तकनीक और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता के साथ उनकी खेल ऊर्जा व तकनीक का प्रशिक्षण किया गया। यह ट्रायल अंडर-18 टीम के लिए हुए, जिसमें 2008 में जन्मे खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। चयनित होने के लिए खिलाड़ियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
यह चयन प्रक्रिया जिला बास्केटबॉल संघ सचिव डॉ. गोपाल सिंह के नेतृत्व में करवाया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि 58वीं जूनियर बास्केटबॉल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आठ से दस मई तक रोहतक के किलोई में होगी। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को दौड़, कूद इत्यादि शारीरिक क्षमताओं का परीक्षण देना पड़ा। उन्होंने बताया कि इसमें कई टीमें शामिल रही और उनके मैच करवाए गए।
Trending Videos