सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Students are angry when their passes are not accepted on private buses.

यमुनानगर: प्राइवेट बस में पास न मानने पर छात्रों में रोष, परीक्षा छूटने का खतरा

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Mon, 04 May 2026 04:17 PM IST
Students are angry when their passes are not accepted on private buses.
प्राइवेट बसों में छात्र पास मानने से इनकार किए जाने पर सोमवार को छात्रों में भारी रोष देखने को मिला। करीब 80 विद्यार्थी साढौरा में आयोजित पॉलिटेक्निक के प्रैक्टिकल फाइनल पेपर के लिए जा रहे थे, लेकिन सरकारी बस समय पर न मिलने के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी। मजबूरी में छात्रों को प्राइवेट बस का सहारा लेना पड़ा रहा है, लेकिन प्राइवेट बस चालक व परिचालक ने उन्हें बैठाने से मना कर दिया। छात्र मोहित ने बताया कि उनका सोमवार को पॉलिटेक्निक का प्रैक्टिकल फाइनल पेपर था और समय पर साढौरा पहुंचना था। उन्होंने कहा कि काफी देर तक सरकारी बस का इंतजार किया, लेकिन बस नहीं आई। इसके बाद जब वे प्राइवेट बस में चढ़े तो बस कर्मचारियों ने छात्र पास को मानने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, बस को आगे बढ़ाने के बजाय खड़ा कर दिया गया। इस दौरान बस चालक ने मालिक को फोन कर स्थिति की जानकारी भी दी, लेकिन छात्रों को कोई राहत नहीं मिली। छात्रों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में अपने अध्यापकों को भी सूचना दी, लेकिन वहां से भी कोई ठोस समाधान नहीं मिल पाया। छात्रों का आरोप है कि यमुनानगर बस स्टैंड पर प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी और दबंगई के चलते वे समय पर परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इससे छात्रों में और अधिक आक्रोश फैल गया। छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी विद्यार्थी को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। वर्जन- नियमों के अनुसार रोडवेज और प्राइवेट दोनों बसों में छात्र पास मान्य होता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल छात्रों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन विभाग की ओर से भी आरटीओ को शिकायत भेजी जाएगी। शिकायत मिलने पर संबंधित बस संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बेअदबी कानून पर विधानसभा स्पीकर संधवां आठ मई को श्री अकाल तख्त पर तलब

04 May 2026

भाजपा प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात पर ‘आप’ का तीखा हमला

04 May 2026

VIDEO: दो बाइकों की भिड़त के बाद दो सगे भाइयों समेत आठ को कार ने कुचला, दो शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

04 May 2026

VIDEO: सुबह ही छा गई शाम, गरज-चमक और तेज हवाओं संग बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

04 May 2026

VIDEO: इंजीनियरिंग कॉलेज में तेज आंधी के कारण कार पर गिरा पेड़

04 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: तेज हवाओं और बारिश से परेशान हुए लोग, दिन में छाया रात जैसा अंधेरा

04 May 2026

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पूर्व मंत्री प्रो. लक्ष्मी कांता चावला से की मुलाकात

04 May 2026
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, मांगों को लेकर बढ़ा आक्रोश

जीरा में किया सैनिक नसीब का अंतिम संस्कार

VIDEO: सुबह नौ बजे रात जैसा नजारा, घना अंधेरा और तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश

04 May 2026

VIDEO: सुबह नौ बजे रात जैसा नजारा, लखनऊ में अचानक बदला मौसम, जलानी पड़ रहीं वाहनों की लाइटें

04 May 2026

फिरोजपुर शहर दाना मंडी में बारिश से गेहूं हुई गीली

फिरोजपुर पुलिस ने हेरोइन संग दो आरोपी पकड़े

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव बारेके में जलाई गई नाड़ की आग की लपेट में चार घर जले

ट्राॅली चोरी का वीडियो वायरल, घबराया चोर गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में खड़ा कर भागा

04 May 2026

हुसैनीवाला बार्डर के गांव टेंडी वाला में सतलुज दरिया में बनने लगी नोचे

Ujjain News: भस्म आरती में वैष्णव तिलक, चन्द्र और त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल, दर्शन कर भक्त हुए निहाल

04 May 2026

अंबेडकर नगर: चार बच्चों और मां की हत्या का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पुलिस ने दी जानकारी

04 May 2026

अंबेडकर नगर: चार बच्चों और मां की हत्या का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

04 May 2026

अंबेडकर नगर: सड़क पर खड़े लोगों को कार ने कुचला, चालक सवार सहित आठ की मौत

04 May 2026

VIDEO: मसूरी में माल रोड पर पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट

04 May 2026

स्पीड बनी मौत का कारण: नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत; 2 जिंदगी के लिए जूझ रहे

04 May 2026

VIDEO: अंबेडकरनगर हत्याकांड: एडीजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

03 May 2026

Khandwa: BJP महिला मोर्चा ने निकाली रैली, आंगनबाड़ी वर्कर्स को भीड़ बढ़ाने के निर्देश से मचा बवाल

03 May 2026

शालीमार बाग : बाहर हरे भरे स्लोगन अंदर दम तोड़ते पौधे अंतिम सांसे गिन रहे

03 May 2026

अकराबाद के गांव धौरी में मरघट की भूमि कब्जा करने का आरोप

03 May 2026

रफ्तार का कहर: नशेबाज कार सवार ने छात्र को मारी टक्कर, हालत गंभीर

03 May 2026

Bhopal: UPSC मेंटर Shubhra Ranjan को उनके पुराने छात्र ने बनाया बंधक, ट्रांसफर कराए दो करोड़ रुपए

03 May 2026

Muzaffarnagar: किराएदार मिस्त्री ने साढू के माली बेटे के साथ मिलकर की थी चौकीदार की हत्या

03 May 2026

झज्जर: जेएलएन नहर में नहाने गए युवक की मौत

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed