सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity department employees staged a protest against the SDO

Yamuna Nagar News: बिजली कर्मचारियों ने किया एसडीओ के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity department employees staged a protest against the SDO
जगाधरी में एसडीओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले मंगलवार को सब अर्बन सब यूनिट जगाधरी के कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अधिकारी पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
प्रदर्शन यूनिट प्रधान राजेश कश्यप की अगुवाई में हुआ। यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी का व्यवहार कर्मचारियों के प्रति सहयोगात्मक नहीं है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष और निराशा का माहौल बना हुआ है। वर्ष 2024 में नियुक्त कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करा दिए गए। कर्मचारियों को अब तक नए सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिट प्रधान राजेश कश्यप ने बताया कि गर्मियों के दौरान कर्मचारी आठ घंटे की बजाय 12 घंटे तक ड्यूटी कर रहे हैं। सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण कार्य प्रभावित होता है और देरी होने पर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाता है। लगातार काम के बाद कर्मचारियों को अवकाश की भी आवश्यकता होती है, लेकिन कई स्थानों पर छुट्टियां भी बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि बिजली लाइनों की क्रॉसिंग और बैक करंट जैसी स्थितियां काम को और अधिक जोखिमपूर्ण बना रही हैं। परमिट लेकर कार्य करने के बावजूद कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। हाल के वर्षों में हरियाणा में बिजली कर्मचारियों के साथ हादसों की घटनाएं बढ़ी हैं, ऐसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है। सभी कर्मचारियों को समय पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed