{"_id":"6a31a4e8542ae323cc025a1b","slug":"relief-due-to-cloud-cover-light-rain-likely-over-the-next-two-days-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157921-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बादल छाने से राहत, दो दिन बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बादल छाने से राहत, दो दिन बूंदाबांदी के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
सुबह बादल छाने के दौरान बस स्टैंड रोड से गुजरते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को बादल छाने मौसम सुहावना बना रहा, जिससे अधिकतम तापमान में करीब आंशिक कमी देखने को मिली। वहीं दोपहर में निकली धूप से उमस बढ़ गई, जिसने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने दो दिन बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस करीब दर्ज किया गया। दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद आसमान में काले बादल छा गए। बादलों के कारण धूप की तीव्रता कम हो गई और मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस हुआ।
हालांकि दोपहर करीब 12 बजे फिर से धूप निकलने से गर्मी में इजाफा हो गया और उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। वहीं, इस दौरान करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली, जिससे कुछ राहत महसूस हुई। पिछले दिनों बारिश के बाद तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमस लगातार परेशान कर रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार व शुक्रवार को जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ वीरवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।